डिंडोरी: उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
01 अगस्त 2026, डिंडोरी: डिंडोरी: उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित – कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टर सभाकक्ष में उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के 50-50 प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया। बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) वर्ष 2026-27 की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लाभान्वित किसानों की नामवार जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों द्वारा लगाए गए फसल एवं फलदार पौधों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (एमआईडीएच) अंतर्गत पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना की विकासखंडवार प्रगति की भी समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में जैविक खेती योजना, बागवानी यंत्रीकरण योजना, फसलोत्तर प्रबंधन घटक तथा मसाला क्षेत्र विस्तार योजना के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी भी ली गई। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र किसानों को समय पर लाभान्वित किया जाए तथा योजनाओं की नियमित समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

