Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

पीएमएफएमई योजना से एवरी डे बेकरी की मालिक बनी रेखा साहू

10 दिसंबर 2025, छिंदवाड़ा: पीएमएफएमई योजना से एवरी डे बेकरी की मालिक बनी रेखा साहू – केंद्र शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को नए आयाम दिए हैं। शासन की दूरदर्शी नीतियों, पारदर्शिता व सतत प्रोत्साहन के कारण छोटे उद्योगों में आत्मनिर्भरता की लहर तेज़ी से आगे बढ़ रही है। ग्रामीण उद्यमियों के लिए यह योजना न केवल तकनीकी और वित्तीय सहयोग लेकर आई है, बल्कि स्थायी आजीविका के अवसर भी सृजित कर रही है।

इसी सफलता की मिसाल हैं छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम सुकरी की उद्यमी श्रीमती रेखा पति श्री सतीश साहू, जो कुछ वर्ष पहले तक गांव के एक परिवार की साधारण गृहिणी थीं, लेकिन शासन की योजनाओं और अपनी प्रतिबद्धता के बल पर उन्होंने उद्यमिता की नई राह गढ़ दी। आज उनकी एवरी डे बेकरी जिले में प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत बेकरी उत्पादन इकाई के लिए उन्हें 25.48 लाख रुपये की परियोजना लागत, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जुन्नारदेव द्वारा स्वीकृत की गई। जिसमें योजना के प्रावधान अनुसार 9.90 लाख रुपये का अनुदान भी स्वीकृत हुआ, जिसने इस उद्यम की आधारशिला को और मजबूत किया।

श्रीमती रेखा की एवरी डे बेकरी में ब्रेड, पाव, टोस्ट, डोनट, क्रीम रोल एवं विभिन्न प्रकार की कुकीज़ जैसे लोकप्रिय उत्पादों का उत्पादन किया जा रहा है। इकाई का कुल मासिक उत्पादन 9.50 लाख रुपये तक पहुँच रहा है, जिसमें 8.45 लाख रुपये का व्यय होने के पश्चात 1.00 से 1.25 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है। इस आय ने श्रीमती रेखा के परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार लाया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बेकरी से ना केवल श्रीमती रेखा एक सफल महिला उद्यमी बनकर उभरी हैं, बल्कि उन्होंने लगभग 25 लोगों को रोजगार भी दिया और इससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में आजीविका का अवसर भी मिला है। पीएमएफएमई योजना का प्रभावी क्रियान्वयन इस बात का प्रमाण है कि शासन की योजनाएं जब जमीन तक मजबूती से उतरती हैं, तब जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य आता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उद्यानिकी विभाग के अनुसार पीएमएफएमई योजना छोटे उद्यमों को मजबूत करने, खाद्य उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने वाली अत्यंत लाभकारी योजना है। श्रीमती रेखा साहू की सफलता इस योजना की सार्थकता का जीवंत उदाहरण बन गई है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture