Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने बदली पवन की किस्मत

18 जुलाई 2025, अनूपपुर: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने बदली पवन की किस्मत – अनूपपुर जिले के नगर परिषद डोला के निवासी श्री पवन कुमार शाह पिता श्री तुलसी नारायण शाह ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि शासन की योजनाएं ज़मीन पर ईमानदारी से उतरे और उनमें किसान की मेहनत का संकल्प जुड़ जाए, तो सफलता निश्चित है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत उन्हें वर्ष 2021-22 में केज कल्चर के लिए 30 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिसने उनकी किस्मत ही बदल दी।

इस सहयोग से उन्होंने जलाशयों में आधुनिक पद्धति से मछली पालन प्रारंभ किया। वे अब रेहू, कतला, मांगुर, पंसाग जैसी विभिन्न मछली प्रजातियों का उत्पादन करते हैं। वैज्ञानिक तकनीकी, अनुशासन और निरंतर प्रयासों से श्री शाह ने मत्स्य पालन को लाभदायक व्यवसाय बना लिया है। आज वे प्रतिमाह लगभग 1 लाख रुपए की मछलियों का विक्रय करते हैं और 40 से 50 हजार तक की शुद्ध आय अर्जित कर आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर हैं। इसके लिए श्री शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com