Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

पीएम किसान सैचुरेशन अभियान 31 मई तक  

12 मई 2025, शिवपुरी: पीएम किसान सैचुरेशन अभियान 31 मई तक – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को वर्ष में कुल 6000 रुपये की राशि 03 समान किस्तो में प्रदान की जाती है। योजना की 20वीं किस्त माह जून के प्रथम सप्ताह में वितरित होना संभावित है। पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके, इसके लिए मई 2025 तक समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।

पीएम किसान सैचुरेशन अभियान का आयोजन 01 मई से 31 मई तक किया जा रहा है।कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने अभियान को लेकर समस्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार को निर्देश जारी किए हैं जिसके तहत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन करने, पटवारियों द्वारा हितग्राही सूची एवं बी-1 का वाचन ग्राम सभा में करने के निर्देश दिए हैं। छूटे हुए पात्र हितग्राहियों एवं मृत हितग्राहियों का चिन्हांकन कर सूचीबद्ध किया जाकर पोर्टल पर जानकारी अद्यतन की जाये।योजना के तहत पंजीयन की प्रक्रिया एवं फार्मर आईडी, ई-केवायसी, आधार बैंक खाता लिंकिंग की जानकारी, हितग्राहियों को मार्च 2025 से फार्मर आईडी जनरेट होने पर ही योजना का लाभ प्राप्त होगा। पटवारियों को फार्मर आईडी हेतु लक्ष्य नियत कर कृषकों को फार्मर आईडी बनाई जाए।ग्राम सभा में चिन्हित मृत हितग्राहियों की जानकारी पीएम किसान पोर्टल पर अद्यतन की जाये। मृत हितग्राहियों के योजना हेतु पात्र वारिसान का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये।

पीएम किसान पोर्टल एप मोबाइल एप के माध्यम से ई-केवाईसी की कार्यवाही की जाये।सीएससी केन्द्रों का सहयोग लिया जाये, जिससे हितग्राही बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से ई-केवाईसी पूर्ण कर सकें। वीएनओ  यूजर को फेस रिकग्निशन के माध्यम से ई-केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण की जाये। आईपीपीबी (इंडिया पोस्ट पर्मेंट्स बैंक) के माध्यम से नवीन खाता खोलकर कार्यवाही की जा सकती है, जिसके लिए जिले में आईपीपीबी  के प्रतिनिधि को अभियान में सम्मिलित करने के निर्देश दिए हैं। हितग्राही संबंधित बैंक शाखा में जाकर भी यह कार्यवाही पूर्ण कर सकते हैं।सारा पोर्टल पर उपलब्ध डैशबोर्ड के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर संबंधित हितग्राहियों की भूमि की जानकारी लिंक करने की कार्यवाही सारा पोर्टल के माध्यम से पटवारियों द्वारा सुनिश्चित की जाये।समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए लंबित सेल्फ रजिस्ट्रेशन का निराकरण 07 दिवस में अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है। एफआरए पट्टाधारियों के लिए ई-केवाईसी की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।शेष पात्र एफआरए पट्टाधारियों का पंजीयन पीएम किसान पोर्टल पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन के माध्यम से सुनिश्चित किया जाये।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com