Ad DesktopAd TabletAd Mobile
सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मध्य प्रदेश में कृषकों के लिए प्रमुख योजना : मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

9 जुलाई 2022, भोपाल । मध्य प्रदेश में कृषकों के लिए प्रमुख योजना : मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना –

विभाग: किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, मध्य प्रदेश

योजना: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
विवरण :     

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस पर 25 सितंबर 2020 से ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ की राशि किसानों के खाते में जानी शुरू हो गई है। इसके तहत किसानों के खाते में 2,000 रुपये की पहली किश्त जाना शुरू हुई है। पीएम किसान सम्मान निधि के तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार ने भी ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को 2000 रुपये की 2 किस्त में सालाना 4000 रुपये दिए जाएंगे। उन सभी किसानों को ‘पी.एम. किसान सम्मान निधि’ के तहत सालाना 6000 रुपये का लाभ भी मिलता रहेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया : 

‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत जिन किसानों को लाभ मिलेगा, उनके बारे में जानकारी किसान सम्मान निधि पोर्टल पर दर्ज रहेगी। क्षेत्र के पटवारी किसानों के बारे में पूरी जानकारी का वेरीफिकेशन करेंगे। किसानों को सिर्फ एक बार क्षेत्र के पटवारी को भौतिक रूप से आवेदन देना होगा। आगे की प्रक्रिया मोबाइल पर ही हो जाएगी। किसानों को राशि प्राप्त होने की सूचना भी उनके मोबाइल पर ही मिल जाएगी।

लाभ प्राप्त करने की शर्तें     :

इस योजना के तहत पटवारी के द्वारा योजना की पात्रता का सर्वे किया जाएगा। यदि तहसील या कहीं और आवेदन दिया होगा तब लाभ नहीं मिलेगा। Website – www.mygov.in  पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश में कृषकों के लिए प्रमुख योजना: फल पौधा रोपण योजना