Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

कमजोर वर्ग के किसानों को वित्तीय मदद, ओडिशा में सीएम किसान योजना शुरू हुई 

11 सितम्बर 2024, ओडिशा: कमजोर वर्ग के किसानों को वित्तीय मदद, ओडिशा में सीएम किसान योजना शुरू हुई  – ओडिशा सरकार ने कमजोर वर्ग के किसानों को वित्तीय मदद देने के लिए सीएम किसान योजना   को शुरू कर दिया है।  योजना के तहत 46 लाख किसानों को 925 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस राशि से किसान खेती के उपकरण, बीज, खाद और कीटनाशक  अन्य जरूरत की वस्तुएं खरीद सकते हैं  वहीं, योजना के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके छूटे किसानों को लाभ देने के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  मुख्यमंत्री ने धान की खरीद एमएसपी पर करने के साथ ही प्रति क्विंटल 800 रुपये बोनस देने की भी घोषणा की है।

ओडिशा सरकार ने बीजद सरकार की कालिया योजना को बदलकर सीएम किसान योजना कर दिया है।  इस योजना के तहत किसान परिवारों को सालाना 4,000 रुपये की नकद राशि खाते में ट्रांसफर की जाती है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने   संबलपुर में सीएम किसान योजना की शुरुआत की और पहली किस्त के रूप में लगभग 46 लाख किसानों को 925 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

बच्चों को 2 लाख रुपये वजीफा मिलेगा

ओडिशा सरकार ने सीएम किसान योजना के लाभार्थियों के बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए छात्रवृत्ति योजना भी शुरू की है। उन्होंने बताया कि सरकार पात्र किसान के बेटे या बेटी को 2 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है।  सीएम ने कहा कि ओडिशा सरकार ने संबलपुर में एम्स बनाया जाएगा. इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों को 10 हजार रुपये मिलेंगे

एजेंसी के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि सीएम किसान योजना से भूमिहीन कृषि परिवारों सहित कुल 46 लाख किसानों का फायदा मिला है।  योजना के तहत राज्य सरकार दो किस्तों में सालाना 4-4 हजार रुपये जारी करेगी. जबकि, पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए केंद्र से 6,000 रुपये सालाना मिल रहे हैं। इस तरह से राज्य के किसानों को सालाना मिलने वाली राशि 10,000 रुपये हो गई है. ओडिशा के किसानों को उनके बैंक खातों में सालाना यह राशि मिलेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

छूटे किसानों को जोड़ने के लिए अभियान

सीएम किसान योजना की पहली किस्त पाने वाले किसान खरीफ और आगामी रबी सीजन के लिए खेती के उपकरण, बीज, खाद और कीटनाशक खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते  सीएम किसान के कुछ पात्र लाभ पाने से छूट गए हैं।  उन्हें शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने  पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों को शामिल करने के लिए दो महीने का संतृप्ति अभियान शुरू किया गया है।  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com