Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

सीवरेज परियोजना के सफल संचालन में प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण

23 नवंबर 2024, भोपाल: सीवरेज परियोजना के सफल संचालन में प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण – प्रदेश के नगरों में संचालित जल प्रदाय और सीवरेज परियोजना के सफल संचालन में स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों का जागरूक होना बहुत जरूरी है। यह जानकारी   भोपाल में मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) की कार्यशाला में दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि जल प्रदाय और सीवरेज परियोजना वर्ल्ड बैंक और एशियन डेव्हलपमेंट बैंक के सहयोग से तैयार की गई है।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर अपर आयुक्त और कम्पनी के अतिरिक्त प्रबंध संचालक  के.एल. मीणा ने कहा कि परियोजना के संचालन और संधारण में जो भी दिक्कतें आएंगी। कम्पनी जन-प्रतिनिधियों से निरंतर संवाद कर उसे दूर करने का प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि एमपीयूडीसी द्वारा जिन जल प्रदाय और सीवरेज परियोजना का निर्माण किया गया है, वह विश्वस्तरीय है। इनके संचालन की प्रति सप्ताह उच्च स्तर पर समीक्षा की जा रही है। कार्यशाला में सागर की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के सफल संचालन के लिये शिकायत निवारण कक्ष एवं उपभोक्ता सेवा केन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस व्यवस्था को मजबूत रखना जरूरी है।

कार्यशाला में प्रमुख अभियंता  आनंद सिंह ने परियोजना के तकनीकी पक्ष के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परियोजना के संचालन के दौरान स्वच्छता के बिन्दु पर विशेष ध्यान दिया जाना होगा। कार्यशाला में समन्वयक  राघवेन्द्र सिंह ने प्रेजेंटेशन दिया। कार्यशाला में उपस्थित स्थानीय निकाय के जन-प्रतिनिधियों को बुधनी मल-जल शोधन संयंत्र का दौरा भी कराया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com