Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मध्यप्रदेश राज्य में ‘लाड़ली बहना योजना’ के पंजीयन का आंकड़ा 5 लाख के पार हुआ

05 अप्रैल 2023, भोपाल: मध्यप्रदेश राज्य में ‘लाड़ली बहना योजना’ के पंजीयन का आंकड़ा 5 लाख के पार हुआ – मध्यप्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना चलाई गयी हैं। इस योजना के तहत हितग्राही महिलाओं को प्रतिवर्ष 12 हजार रूपये और प्रति माह 1000 रूपये की राशि दी जायेगी। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फॉर्म 25 मार्च 2023 से भरने शुरू हुए थे। राज्य में फॉर्म भरने की प्रक्रिया जोरों पर चल रही है।

राज्य के सभी शहरों, गांवों एंव कस्बों में शिविरों का आयोजन कर फॉर्म भरे जा रहे हैं। प्रदेश में 4 अप्रैल तक करीब 50 लाख से ज्यादा लाडली बहना के फॉर्म भर चुके हैं।

इसके साथ ही विधानसभा सांवेर पात्र महिलाओं के आवेदन फॉर्म भरने की तेजी से और अनोखे तरीके से फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया के कारण मध्यप्रदेश में सबसे आगे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सांवेर के मंत्री तुलसी सिलावट की एक अनोखी पहल से ये कार्य सफल हुआ है। उन्होंने कहा था  सांवेर विधानसभा में पात्र महिलाओं के सबसे पहले शत प्रतिशत फॉर्म भरने पर संबंधित ग्राम पंचायत को 5 लाख रूपये तक का पुरस्कार दिए जाएंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )