Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन की बैठक आयोजित

19 अप्रैल 2025, अशोकनगर: फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन की बैठक आयोजित –  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के वॉटरशेड घटक अंतर्गत गठित नव प्रवर्तक फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं प्रमोटर्स के साथ गत दिनों  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ने ग्राम अमोदा में कंपनी के कार्यालय में जाकर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने संचालक मंडल के सदस्यों से किसानों की आय दोगुनी करने के उपाय पूछे और समाधान के लिए खुद संगठन को आगे आने का कहा गया। साथ ही कंपनी का बिजनेस प्लान तैयार करने का भी कहा गया। उन्होंने शीघ्र 300 सदस्यों को जोड़कर शासन की मैचिंग ग्रांट प्राप्त कर व्यवसाय प्रारंभ करने को कहा।  उप संचालक पशुपालन डॉ कल्पना दीवान ने हरा चारा ग्रीन  साइलेज  की  इकाई  लगाने की बात रखी। सहायक संचालक मत्स्य श्री संजय धाकड़ ने ऐसे खेत तालाब एवं तालाब जिन में वर्षभर पानी उपलब्ध रहता है वहां मछली पालन कर सकने की बात रखी। सहायक संचालक उद्यानिकी श्री सोनी ने भी योजनाओं की जानकारी दी।

संचालक मंडल के अध्यक्ष सर्वश्री शिवप्रताप रघुवंशी सेमरी, सचिव भूपेंद्र रघुवंशी मथनेर, सदस्य देवेंद्र रघुवंशी मोहरी ज्ञान,सदस्य सत्येंद्र रघुवंशी ईश्वरखेदी, सदस्य पिपरिया राय गोपाल बागड़ी, सदस्य अरुण रघुवंशी मढ़ी कानूनगो सदस्य शिशुपाल रघुवंशी कमालपुर एवं सदस्य सत्यवीर रघुवंशी अमोदा ने अपनी बात रखी। अंत में ,जल गंगा संवर्धन अंतर्गत कार्यालय के पीछे शासकीय तालाब में श्रमदान किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक सर्वश्री एनआरएलएम दिनेश शर्मा, परियोजना अधिकारी मनरेगा, परियोजना अधिकारी वॉटरशेड अजय रघुवंशी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शैलेंद्र यादव ,सहायक यंत्री चंदन सिंह रघुवंशी तथा ब्लॉक समन्वयक एवं सीईओ एफपीओ संत चरण धाकड़, उपयंत्री प्रदीप शर्मा , उपयंत्री विवेकानंद धाकड़ उपस्थित  थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com