Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 23 जोड़े बंधे शादी बन्धन में

इन आयोजनो से अनावश्यक एवं फिजूल खर्ची पर लगेगी रोक

24 मार्च 2023, कवर्धा । छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 23 जोड़े बंधे शादी बन्धन में – महिला एवं बाल विकास विभाग में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जिले के कवर्धा विकासखंड के ग्राम जूनवानी के मंदिर प्रांगण में 20 मार्च को परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में 23 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण वैवाहिक कार्यक्रम संस्कृति अनुरूप महराजश्री के आशीर्वाद एवं वेद मंत्रोचारण के साथ सात फेरे वर-वधु द्वारा अग्नि को साक्षी मानकर लिया गया। मुख्य अतिथि सदस्य क्रेडा श्री कन्हैया अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा होरीलाल साहू, श्रीमती गंगोत्री योगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा अगम अनंत, श्रीमती तारणी ठाकुर और कु. सत्यवंशी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों ने नवदम्पत्तियों को सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में श्री कन्हैया अग्रवाल ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को महिला बाल विकास की महत्वपूर्ण योजना बताते हुए कहा कि समाज के प्रति एक अच्छी सोच का परिणाम है कि हम आज खर्चीली शादियों पर रोक लगाते हुए सामुहिक विवाह को अपना रहे है। श्रीमती गंगोत्री योगी, श्रीमती पुष्पा साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत तथा श्रीमती सीमा अनंत द्वारा आशीर्वचन नव युगल दम्पत्ति को शुभकामनाएं दी।

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile