Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

अदरक लगाने का सही तरीका बतायें।

दिनेश सोनवाने

03 अप्रैल 2024, भोपाल: अदरक लगाने का सही तरीका बतायें – अदरक को लगातार एक ही खेत में न उगायें इसको हल्दी, प्याज, लहसुन, मिर्च, गन्ना, मक्का, मूंगफली तथा सब्जियों के साथ 2-3 वर्ष के फसल चक्र में सम्मिलित किया जा सकता है।

अदरक की क्यारियों को आधा फुट ऊंचाई की बनायें, जिनकी चौड़ाई लगभग 1 मीटर तथा लंबाई अपनी सुविधानुसार रखें। संभव हो तो गर्मी के मौसम में सफेद पॉलीथिन से गीले खेत को ढक कर सूर्य की गर्मी को 20-30 दिन तक उपचारित कर लें। इससे रोग व कीटों का प्रकोप कम होगा।

अनुशंसित उपलब्ध बीज का उपयोग करें। रोपाई करते समय रोपाई के गड्ढे में 25 ग्राम नीम की खली का पाउडर मिट्टी में मिला दें। रोपाई 25 से.मी. लाईन से लाईन की दूरी तथा 20 से 25 सेमी. कंद से कंद की दूरी पर करें। 20 से 30 ग्राम कंद का उपयोग बुआई के लिये करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कंद बोने के पूर्व उसे अच्छी सड़ी गोबर की खाद तथा ट्राइकोडर्मा फफूंद के मिश्रण से उपचारित कर लें। बुआई के बाद उन्हें हल्की  मिट्टी से ढकें। एक एकड़ के लिये 600 से 1000 किलो कंद की आवश्यकता होगी। बुआई अप्रैल-मई के मध्य करें। बुआई के तुरन्त बाद पानी दें, क्यारियों को पलवार से ढक दें, आवश्यकता अनुसार सिंचाई दें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)