Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

धान का बीज उपचार

  • घनश्याम चौकसे, धमतरी

21 जून 2021, भोपाल । समस्या- धान बीज की नर्सरी डालने वाली है उसके बीज की उपचार विधि बतायें?  –

समाधान – आपका प्रश्न सामयिक है प्रति उत्तर का लाभ अन्य कृषकों को भी मिल सकेगा क्योंकि धान की नर्सरी डाली जाना है और बीजोपचार जरूरी है आप निम्न उपाय करें।

  • धान के बीज बंडे से निकालकर उसकी छनाई/छंटाई करें।
  • 10 लीटर पानी में 1700 ग्राम नमक डालकर उसे पानी में अच्छी तरह से मिलायें।
  • छटी हुई धान को बाल्टी में रखकर नमक के घोल में डुबोयें।
  • लकड़ी के गत्ते से अच्छी तरह चलायें जब पानी शांत हो जाये तब बाल्टी में तैरते हुए बीजों को छोटी छन्नी के सहारे अलग कर दें यह क्रिया तब तक करें जब तक तैर से बीज पूरी तरह ना निकल जाये।
  • शेष बीज को अच्छी तरह निकालकर सुखायें।
  • सूखे बीज को 3 ग्राम थाईरम/किलो बीज के हिसाब से उपचारित करें।
  • अब बीज नर्सरी में डालें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile