Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

प्याज के पत्तों पर बैंगनी धब्बे दिखाई दे रहे हैं, क्या कारण है, उपाय बतायें

  • रामसंजीवन गौड़

22 फरवरी 2023,  भोपाल । प्याज के पत्तों पर बैंगनी धब्बे दिखाई दे रहे हैं, क्या कारण है, उपाय बतायें –

समाधान- आपकी प्याज की फसल पर बैंगनी धब्बा रोग आ रहा है जो बहुत ही खतरनाक है। इसके कारण पत्तियों से भोजन बनने की क्रिया पर विपरीत असर पड़ता है तथा उत्पादन प्रभावित होता है। धब्बों के चारों ओर लाल रंग की सीमा भी दिखाई देती है इसमें ही रोग के बीजाणु बनते हैं जिसका फैलाव हवा के द्वारा होता है। रोग के कारण 10-30 प्रतिशत उत्पादन में कमी आंकी गई है। इसकी रोकथाम के लिए निम्न उपाय करें।

  • यह रोग रोपाई के एक माह के बाद दिखने लगता है।
  • बार-बार यूरिया (नत्रजन) का असंतुलित उपयोग नहीं करें।
  • छिडक़ाव के लिये कापर ऑक्सीक्लोराइड जो बाजार में क्यूपरामार, ब्लूकापर, क्लिटाक्स 50, फाईटोलन आदि के नाम से उपलब्ध है का 0.3 प्रतिशत 30 ग्राम दवा 10 लीटर पानी में घोल बनाकर 15 दिनों के अंतर से छिडक़ाव करें।
  • बोर्डोमिश्रण बनाकर 4 भाग, नीलाथोथा 4 भाग, बुझा हुआ चूना तथा 500 भाग पानी बनाकर 15 दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव करें।  
  • रोग रोधी पत्तियां जैसे नासिक 53, एग्रीफाउंड  लाईट रेड तथा अर्का कल्याण 1 का रोपण करें। द्य सिंचाई संतुलित की जाये ताकि रोग के बढऩे का वातावरण नहीं बन सके।

महत्वपूर्ण खबर: बारानी खेती में उर्वरक से समुचित लाभ

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile