Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- मैं रबी में राई लगाना चाहता हूं क्या सरसों एवं राई एक ही है, कौनसी जाति अच्छी है।

सुदामा वर्मा, जबलपुर

23 अक्टूबर 2021, समस्या- मैं रबी में राई लगाना चाहता हूं क्या सरसों एवं  राई एक ही है, कौनसी जाति अच्छी है  –

समाधान– राई भी सरसों की तरह तिलहनी फसल है आमतौर पर लोग गेहूं के साथ इसके दाने फेंक देते हैं या गेहूं के साथ मिले दाने स्वयं ऊग जाते हैं। आप राई निम्न तरीके से लगायें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
  • भूमि की तैयारी अन्य तिलहनी फसलों की तरह ही की जाये।
  • राई की समान जातियां पूसा बोल्ड, वरूणा एवं क्रांति है। इसके अलावा रोहणी भी अच्छी जाति है।
  • 4-5 किलो बीज/हे. पर्याप्त होता है। मिश्रित बुआई के लिये 3-4 किलो बीज की आवश्यकता होती है। बीज का उपचार 2 ग्राम थाईरम/किलो बीज का करें।
  • गोबर खाद के अलावा यूरिया 87 किलो 160 किलो सिंगल सुपर फास्फेट तथा 17 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश भी डालें।
  • शुद्ध फसल में पहली सिंचाई पुष्प अवस्था तथा दूसरी फूल अवस्था के बाद तथा तीसरी बीज बनते समय दी जाये।
  • बुआई का उपयुक्त समय अक्टूबर।