Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- मैं अपने खेत में अमरूद लगाना चाहता हूं कृपया रोपण संबंधित तकनीकी बतायें।

लेखक: रघुनन्दन सिंह

28 अक्टूबर 2024, भोपाल: समस्या- मैं अपने खेत में अमरूद लगाना चाहता हूं कृपया रोपण संबंधित तकनीकी बतायें। – समाधान- अमरूद लगाने का उपयुक्त समय जून माह है जहां पानी की सुविधा हो वहां फरवरी में भी लगाया जा सकता है। एक बार लगाने के बाद अमरूद वर्षों फल देता रहता है आप भी लगायें। पंरतु तकनीकी अपनाकर –

  • अच्छे जल निथार वाली गहरी मिट्टी उपयुक्त होती है।
  • बीज/वनस्पति का प्रवर्धन द्वारा अच्छे पौधे तैयार किये जा सकते हैं। बीज से तैयार पौधों की तुलना में वानस्पतिक प्रवर्धन के पौधे अच्छे तथा जल्दी फल देते हैं।
  • जातियों में इलाहाबाद सफेद, कोहिनूर सफेद, सफेद जाम, अर्का मृदुला, अर्का अमूल्य।
  • अच्छी तरह से जुती तथा समतल भूमि में 1 मीटर के चौड़े, लम्बे तथा गहरे गड्ढे बनवायें। प्रत्येक गड्ढों में 30 किलो गोबर खाद भरंे।
  • प्रत्येक गड्ढों में 20 किलो नीम की खली भी डाले।
  • वार्षिक रखरखाव स्वरूप रसायनिक उर्वरक भी दिया जाये।
  • बरसात छोड़कर 10 दिनों के अंतर से सिंचाई की जाये।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com