Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- मैं ब्रोकली लगाना चाहता हूं। कृपया इसके बारे में विस्तार से बतायें।

– यमुना प्रसाद, बाड़ी
समाधान- ब्रोकली विदेशी सब्जी है जिसका उपयोग सलाद तथा सूप के लिए किया जाता है। वर्तमान में इसकी काश्त हमारे यहां भी होने लगी है। आप भी ब्रोकली लगायें तथा सलाद,सब्जी, रायता का आनन्द उठायें।

  • ब्रोकली हरी, सफेद तथा बैंगनी होती है इसमें से हरी ब्रोकली प्रचलित है।
  • इसकी अगेती, मध्यम तथा देरी से लगाने वाली किस्म जैसे डी निबको, ग्रीनबड, स्पोर्टन अर्ली, ग्रीन स्प्राउटिंग तथा लेट स्प्राउटिंग इत्यादि।
  • रेतीली दोमट भूमि उपयुक्त है जिसमें अच्छा जीवांश्म हो, लगाने का उपयुक्त समय अक्टूबर-नवम्बर है।
  • नर्सरी अक्टूबर में लगाकर पौध तैयार करें। एक हेक्टर क्षेत्र के लिए 400-500 ग्राम बीज पर्याप्त होता है।
  • क्यारियों में 45 से.मी. कतार से कतार तथा 30 से.मी. पौध से पौध अंतर रखें।
  • यूरिया 260 किलो, 375 किलो सिंगल सुपर फास्फेट, 130 किलो म्यूरेट आफ पोटाश प्रति हे. दिया जाये।
  • रोपाई के 70-75 दिनों बाद से कटाई शुरू की जा सकती है। फूल बनने के पहले तक ही कटाई करें।