समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- मैं चुकन्दर की खेती करना चाहता हूं, कृपया तकनीकी बतायें।

– सुखदेव परमार, ग्वालियर
समाधान- चुकन्दर शीतकालीन सब्जी है जो प्रमुख रूप से सलाद के काम आती है। चुकन्दर की कुछ जातियां शक्कर बनाने के लिये भी उपयोग में लाई जाती हंै। अब इसे लगाने में देरी हो गई है फिर भी आपने पूछा तो तकनीकी निम्नानुसार है।

Advertisement1
Advertisement
  • इसकी बुआई का उत्तम समय अक्टूबर माह है।
  • सभी प्रकार की भूमि में पैदा किया जा सकता है।
  • खेत की तैयारी मूली-गाजर की तरह ही की जाती है मिट्टी के गहराई तक भुरभुरापन कंदों की बढ़वार के लिये उपयुक्त होती है।
  • जातियों में क्रिमसन ग्लोब, डेट्राइड डार्क रेड, अर्ली वंडर इत्यादि।
  • खेत की तैयारी के समय गोबर खाद के साथ 130 किलो यूरिया, 625 किलो सिंगल सुपर फास्फेट तथा 100 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश/हे. की दर से डाला जाये।
  • प्रति हेक्टर 10-12 किलो बीज पर्याप्त होगा। कतार से कतार दूरी 30-45 से.मी. तथा पौध से पौध 10-12 से.मी. रखी जाये।
    द्य 10-15 दिनों के अंतराल से सिंचाई की जाये।
Advertisements
Advertisement5
Advertisement