Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- मैंने मिर्च लगाई है पौधे सिकुड़ रहे हैं, उपाय बतायें।

– प्रभात सिंह, पट्टन
समाधान- मिर्च का यह रोग सामान्य रूप से आता है। जिसे चुडऱ्ा-मुडऱ्ा भी कहा जाता है वास्तव में  यह रोग एक कीट जिसका नाम सफेद मक्खी है के द्वारा फैलता है इस कारण सफेद मक्खी की क्रियाशीलता पर पैनीनजर रखी जाये ताकि रोग आने के पहले ही उसके बचाव के उपाय किये जा सकें। आप निम्न उपाय करें-

  • सफेद मक्खी की सक्रियता पर ध्यान देते रहें।
  • रोग के प्रथम लक्षण दिखते ही उस पौधे को उखाड़ कर नष्ट कर दें।
  • एक मिली रोगर के साथ दो ग्राम सल्फर मिलाकर घोल बनाकर उसका छिड़काव 15 दिनों के अंतर से करें।
  • स्थानीय किस्मों की जगह विकसित किस्मेंं जैसे पूसा ज्वाला, पूसा सदाबहार, पंत सी 1, जवाहर मिर्च 231 इत्यादी ही लगायें।