Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैंने संतरे के खेत में दो कतारों के बीच हल्दी लगाई है जो 7 माह की हो गई है। पत्तों पर भूरे धब्बे दिख रहे हैं क्या उपचार करें

समस्या- मैंने संतरे के खेत में दो कतारों के बीच हल्दी लगाई है जो 7 माह की हो गई है। पत्तों पर भूरे धब्बे दिख रहे हैं क्या उपचार करें।

समाधान- आपने संतरे के बगीचे में दो कतारों के बीच 7 माह पूर्व हल्दी लगाई जिसके पत्तों पर धब्बे दिख रहे हैं। आपका प्रयास अनुकरणीय है। दो-तीन दशक पहले छपारा में शायद ही संतरे का बगीचा होता होगा। फिर बीच की जगह का सद्उपयोग नगदी फसल लेकर करना कृषकों के लिये अनुकरणीय कार्य है। आपसे दूरभाष पर चर्चा हो चुकी थी फिर भी अन्य पाठकों को यह लाभकारी खेती का संदेश देना था। इस कारण इस प्रश्न को इस स्तम्भ में लिया जा रहा है। आमतौर पर हल्दी 7-8 माह में तैयार हो जाती है फिर भी यदि पत्तियां हरी हो तो एक छिड़काव डायथेन एम 45 की 2 ग्राम दवा प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर एक छिड़काव किया जा सकता है। इसके अलावा कोई और ताम्रयुक्त फफूंदनाशी का छिड़काव भी अच्छे परिणाम देंगे। पत्तियां यदि सूख रही हैं तो छिड़काव पर खर्च न करें। अब हल्दी की खुदाई का कार्यक्रम बना लें यह अधिक उचित होगा। वैसे उसकी प्रोसेसिंग करना हितकर होता है।