Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

सरसों 5 बीघा में लगाई है पत्तियों पर रतुआ लगने लगा है। रोकथाम के उपाय बतायें

  • गुलजारी

12 नवम्बर 2022, भोपाल । सरसों 5 बीघा में लगाई है पत्तियों पर रतुआ लगने लगा है। रोकथाम के उपाय बतायें –

समाधान- सफेद रतुआ सरसों पर आने वाली बीमारी एक फफूंद के द्वारा आती है। जो पत्तों पर छोटे धब्बे के रूप में आकर धीरे-धीरे पूरे पत्तों को अपने चपेट में लेकर पत्तियों द्वारा पौधों के लिये बनाये जाने वाले भोज क्रिया पर विपरीत असर डालती है इसका निदान समय से किया जाये अन्यथा उत्पादन प्रभावित होता है।

  • रोग का प्रकोप, टहनियों पर भी हो जाता है जो उत्पादन पर सीधा-सीधा विपरीत असर करता है।
  • पिछली फसल के अवशेषों को नष्ट कर देें।
    600 ग्राम मेन्कोजेब (डायथेन एम 45) 250-300 लीटर पानी में घोल बनाकर दो छिडक़ाव 15 दिनों के अंतर से करें (प्रति एकड़)।

महत्वपूर्ण खबर: पंजाब के मुख्य सचिव द्वारा किसानों से अपील-सेहतमंद भविष्य के लिए पराली को आग न लगाओ

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile