Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैं बरसात में भिंडी लगाना चाहता हूं, तकनीकी से अवगत करायें

  • सुरेश राव, मुलताई

29 जून 2021, भोपाल ।  मैं बरसात में भिंडी लगाना चाहता हूं, तकनीकी से अवगत करायें – 

समाधान– आप बरसात में भिंडी लगाना चाहते हैं आपके क्षेत्र की भूमि ऐसी है भिंडी भी अच्छी होगी परंतु निम्न तकनीकी अपनायेंगे तब, आपके यहां अधिक वर्षा होती है इस कारण खेत में उचित जल निथार व्यवस्था जरूरी होगी।

  • बरसात के लिये पूसा ए 4 जाति अच्छी पाई गई है इसके अलावा आप पद्मिनी क्रांति, पंजाब पद्मिनी, अर्का अनामिका, जी 7 इत्यादि भी लगा सकते हैं। इसके अलावा निजी कम्पनियों के द्वारा भी अच्छे बीज निकाले गये हैं जिनका चयन कर सकते हैं
  • बीज की मात्रा 18 -20 किलो/हे., बीज का उपचार थाईरम से करे।
  • 10 टन गोबर खाद के साथ 260 किलो यूरिया ,250 किलो सिंगल सुपर फास्फेट तथा 100 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश/हे. की दर से डालें।
  • निंदाई/गुड़ाई सतत करते रहें। इसके अलावा लासो 4 लीटर/हे. की दर से 1000 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile