Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैं गेंदे की खेती करना चाहता हूं कृपया तकनीकी लिखें

  • जगदीश चौरे

6 अगस्त 2021, भोपाल । समस्या – मैं गेंदे की खेती करना चाहता हूं कृपया तकनीकी लिखें –
समाधान- गेंदा एक सदा उपयोग में आने वाला फूल है शादी विवाह हो या स्वागत का उत्सव सभी जगह माला में पिरोया जाता है। आप जरूर इसे लगायें कम खर्च में अधिक लाभ देता है।

  • जातियों में मुख्य रूप से अफ्रीकन गेंदा तथा मैक्सिन गेंदा होते हैं जिनके अंतर्गत अनेकों किस्म होती है।
  • सभी प्रकार की भूमि में हो जाता है भारी जमीन में जलनिथार व्यवस्था जरूरी है।
  • उन्नत किस्म का 1.250 किलो बीज एक हे. के लिये पर्याप्त होगा संकर किस्मों का 750 ग्राम बीज पर्याप्त होगा।
  • बुआई का समय जून-अगस्त तथा अगस्त-सितम्बर है। बीज क्यारियों में डालकर अंकुरित करें बाद में 25-30 दिन की पौध को मुख्य खेत में लगाये।
  • गोबर की खाद 150-200 क्विंटल, यूरिया 260 किलो, 475 किलो सिंगल सुपर फास्फेट तथा 133 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश/हैक्टर की दर से डालें।
  • कतार से कतार तथा पौध से पौध 60&40 अथवा 40&40 रखी जाये।
  • निंदाई-गुड़ाई समय से करें।