Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)

महिला किसान उषा जैविक खेती से उगा रही सब्जी, सालाना लाखों में कमाई कर बन रही मिसाल

19 अगस्त 2023, छत्तीसगढ़: महिला किसान उषा जैविक खेती से उगा रही सब्जी, सालाना लाखों में कमाई कर बन रही मिसाल – भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित किया था। पीएम मोदी के 90 मिनट के भाषण में तमाम चीजों का जिक्र हुआ, जिसमें अर्थव्यवस्था, रोजगार, महिलाएं, युवा और मणिपुर हिंसा जैसे मुद्दे शामिल रहे। इस दौरान श्री मोदी ने कई सारी योजनाओ का भी जिक्र किया।

इनमें से ही एक सरकार की लखपति दीदी योजना हैं। इस योजना ने छत्तीसगढ़ की महिला किसान उषा देवी के जीवन की दशा को बदल दिया हैं। उषा देवी छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की रहने वाली हैं। उषा जी जैविक तरीके से खेती करने पर केंद्रित हैं। उषा जी प्राकृतिक संसाधनों से जैविक खेती करने के तरीके में माहिर हैं और इनका नाम जैविक खेती से  अधिक  उत्पादन लेने वाले कृषकों में शामिल हैं।

जैविक तरीके से उगा रही सब्जी

महिला किसान उषा देवी जैविक तरीके से कई तरह की सब्जियों की खेती कर रही हैं। उषा जी रोजाना हजारों रुपये से अधिक की सब्जियां बाजार में बेच रही हैं। हरी सब्जियों के साथ उषा जी साल, महुआ, इमली और टौरा का भी संग्रहण करके विक्रय करती हैं। इसकी खेती से भी उनको मुनाफा अर्जित होता हैं। उषा जी मल्टी फार्मिंग कर अन्य महिला किसानों के लिए मिसाल पेश कर रही हैं.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
लखपति दीदी योजना क्या है?

लखपति दीदी योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई योजना है जिसमें महिलाओं को लखपति बनने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसमें विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस योजना में महिलाओं की सलाना आय को 1 लाख रूपये से ऊपर पहुँचाया जायेगा, इससे उनके जीवन स्तर में वृद्धि होगी |

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )