Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

9 ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना

17 अगस्त 2023, इंदौर: 9 ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना – मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां ठप्प हैं।  स्थानीय कारणों से छुटपुट वर्षा हो रही है। मौसम केंद्र ,भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के भोपाल,इंदौर और सागर संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के ज़िलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से आज 17 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 8 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 6 % और पश्चिमी  मध्य प्रदेश में औसत से 10 % कम वर्षा हुई है। जिन ज़िलों में 20 मि मी या अधिक वर्षा हुई है , उनमें पूर्वी मध्य प्रदेश के शाहपुरा ( जबलपुर ) 51.1 , क़ुराई ( सिवनी ) 37.0 , ओरछा ( निवाड़ी ) 37.0 ,मालथोन ( सागर )  25.0 और दमोह एडब्ल्यूएस 21.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। इसी तरह पश्चिमी मध्य प्रदेश में देवरी ( रायसेन ) 28.2  , उदयपुरा ( रायसेन) 26.0 और पठारी ( विदिशा ) 22 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वानुमान : मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों का मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनूपपुर ,उमरिया,शहडोल , डिंडोरी, बालाघाट और पन्ना ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा और गरज /चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। जबकि रीवा, शहडोल,जबलपुर, सागर,भोपाल और नर्मदापुरम संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर ,गुना , अशोकनगर और शिवपुरी ज़िलों में कुछ स्थानों पर तथा इंदौर, उज्जैन व चंबल संभागों के ज़िलों में तथा ग्वालियर और दतिया ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के कई ज़िलों में कहीं -कहीं  गरज /चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है। आज 17 अगस्त  के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile