अधिक पैदावार लेने के लिए उत्तरप्रदेश के किसान इस वर्ष लगायें सरसों की यह उन्नतशील किस्में
17 नवम्बर 2023, भोपाल: अधिक पैदावार लेने के लिए उत्तरप्रदेश के किसान इस वर्ष लगायें सरसों की यह उन्नतशील किस्में – राई/सरसों का रबी तिलहनी फसलों में प्रमुख स्थान है। प्रदेश में अनेक प्रयासों के बाद भी राई के क्षेत्रफल में विशेष वृद्धि नही हो पा रही है। इसका प्रमुख कारण है कि सिचित क्षमता में वृद्धि के कारण अन्य महत्वपूर्ण फसलो के क्षेत्रफल का बढ़ना । इसकी खेती सीमित सिचाई की दशा में अधिक लाभदायक होती है। उन्न्त विधियॉ अपनाने से उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि होती है।
सिंचित क्षेत्र के लिए सरसो की उन्नतशील किस्में
| क्र.सं. | प्रजातियाँ | विमोचन की तिथि | नोटीफिकेशन की तिथि | पकने की अवधि (दिनों में) | उत्पादन क्षमता कु०/हे० | विशेष विवरण |
| 1 | नरेन्द्र अगेती राई-4 | 1999 | 15.11.01 | 95-100 | 15-20 | सम्पूर्ण उ०प्र० हेतु |
| 2 | वरूणा (टी-59) | 1975 | 2.2.76 | 125-130 | 20-25 | सम्पूर्ण मैदानी क्षेत्र हेतु |
| 3 | बसंती (पीली) | 2000 | 15.11.01 | 130-135 | 25-28 | – |
| 4 | रोहिणी | 1985 | 26.11.86 | 130-135 | 22-28 | सम्पूर्ण उ०प्र० हेतु |
| 5 | माया | 2002 | 11.3.03 | 130-135 | 25-28 | सम्पूर्ण उ०प्र० |
| 6 | उर्वशी | 1999 | 2.2.01 | 125-130 | 22-25 | शीघ्र बुआई हेतु |
| 7 | नरेन्द्र स्वर्ण-रार्इ-8 (पीली) | 2004 | 23.8.05 | 130-135 | 22-25 | सम्पूर्ण उ०प्र० हेतु |
| 8 | नरेन्द्र राई (एन०डी०आर०-8501) | 1990 | 17.8.90 | 125-130 | 25-30 | सम्पूर्ण उ०प्र० हेतु |
असिंचित क्षेत्रों के लिए सरसों की उन्नत किस्में
| क्र.सं. | प्रजातियाँ | विमोचन की तिथि | नोटीफिकेशन की तिथि | पकने की अवधि (दिनों में) | उत्पादन क्षमता कु०/हे० | विशेष विवरण |
| 1 | वैभव | 1985 | 18.11.85 | 125-130 | 15-20 | सम्पूर्ण उ०प्र० हेतु |
| 2 | वरूणा (टा-59) | 1975 | 2.2.76 | 120-125 | 15-20 | सम्पूर्ण मैदानी क्षेत्र हेतु |
विलम्ब से बुवाई के लिए सरसों की उन्नत किस्में
| क्र.सं. | प्रजातियाँ | विमोचन की तिथि | नोटीफिकेशन की तिथि | पकने की अवधि (दिनों में) | उत्पादन क्षमता कु०/हे० | विशेष विवरण |
| 1 | आशीर्वाद | 2005 | 26.08.05 | 130-135 | 20-22 | सम्पूर्ण उ०प्र० हेतु |
| 2 | वरदान | 1985 | 18.11.85 | 120-125 | 18-20 | सम्पूर्ण उ०प्र० हेतु |
क्षारीय व लवणीय भूमि हेतु
| क्र.सं. | प्रजातियाँ | विमोचन की तिथि | नोटीफिकेशन की तिथि | पकने की अवधि (दिनों में) | उत्पादन क्षमता कु०/हे० | विशेष विवरण |
| 1 | नरेन्द्र राई | 1990 | 17.08.90 | – | – | सम्पूर्ण उ०प्र० हेतु |
| 2 | सी०एस०-52 | 1987 | 15.05.98 | 135-145 | 16-20 | सम्पूर्ण उ०प्र० हेतु |
| 3 | सी०एस०-54 | 2003 | 12.02.05 | 135-145 | 18-22 | सम्पूर्ण उ०प्र० हेतु |
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम)

