कम्पनी समाचार (Industry News)एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री में जबरदस्त बढ़त, अक्टूबर 2025 में बेचे 73,660 ट्रैक्टर, कुल बिक्री 13% तक बढ़ी

02 नवंबर 2025, नई दिल्ली: महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री में जबरदस्त बढ़त, अक्टूबर 2025 में बेचे 73,660 ट्रैक्टर, कुल बिक्री 13% तक बढ़ी – महिंद्रा कंपनी ने अक्टूबर 2025 की अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। अक्टूबर महीने में दिवाली कै त्योहार भी था, जो ट्रैक्टर कंपनियों के लिए सबसे ज्यादा बिक्री वाला समय माना जाता है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स को भी इस त्योहारी सीजन का पूरा फायदा मिला और उसे अब तक के सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचकर नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने अक्टूबर 2025 में घरेलू बाजार में 72,071 ट्रैक्टर बेचे, जो अक्टूबर 2024 में 64,326 यूनिट्स से बढ़कर 12% की साल-दर-साल वृद्धि है। महिंद्रा ने अक्टूबर 2025 में घरेलू बाजार में 72,071 ट्रैक्टर बेचे, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2024 में 64,326  यूनिट्स बेचे थे। यह 12% की बढ़त दिखाता है।

एक्सपोर्ट मार्केट में महिंद्रा ने अच्छी बढ़त हासिल की है। अक्टूबर 2025 में कंपनी ने कुल 1,589 यूनिट्स बेचे, जबकि अक्टूबर 2024 में यह संख्या 1,127 थी, जो 41% की बढ़ोतरी दर्शाती है। यह निर्यात में लगातार बढ़ती मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी की पहुँच को दिखाता है।

Advertisement
Advertisement

कुल मिलाकर, अक्टूबर 2025 में महिंद्रा ने घरेलू और निर्यात मिलाकर 73,660 ट्रैक्टर बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने 65,453 यूनिट्स बिकी थीं। इससे कुल बिक्री में 13% की बढ़त हुई।

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री डेटा – अक्टूबर 2025 (घरेलू और निर्यात) 

विवरणअक्टूबर 2025अक्टूबर 2024% बदलाव
घरेलू72,07164,32612%
निर्यात1,5891,12741%
कुल73,66065,45313%

इस शानदार परफॉर्मेंस पर खुशी जाहिर करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के प्रेसिडेंट, विजय नकरा ने कहा: “हमने अक्टूबर में घरेलू बाजार में 72,071 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल से 12% अधिक है। त्योहारों के कारण कुल वृद्धि 27.4% रही, जो मजबूत बाजार भावना दिखाती है। अच्छी मानसून और हाल ही में जीएसटी दर में कटौती ने मांग को बढ़ावा दिया है। आगे चलकर समय पर रबी की बुवाई और खरीफ की फसल कटाई से वृद्धि की गति बनी रहने की उम्मीद है।”

Advertisement8
Advertisement

ट्रैक्टर बिक्री में साल भर में 18% की हुई वृद्धि  

अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच महिंद्रा ने कुल 3,30,685 ट्रैक्टर बेचे, जबकि पिछले साल इसी दौरान यह संख्या 2,80,302 थी। इसका मतलब है कि कुल बिक्री में 18% की बढ़त हुई।

Advertisement8
Advertisement

घरेलू बाजार में महिंद्रा ने 3,19,407 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 18% अधिक है। वहीं, निर्यात में 11,278 ट्रैक्टर बिकीं, जो पिछले साल से 16% ज्यादा हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement