Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

जिमीकंद / सूरन (Elephant Foot Yam) रोपण के लिए बीज की बुवाई एवं दूरी

06 मई 2024, भोपाल: जिमीकंद / सूरन (Elephant Foot Yam) रोपण के लिए बीज की बुवाई एवं दूरी – जिमीकंद / सूरन (Elephant Foot Yam) रोपण के लिए 500 ग्रा. से 1 कि.ग्रा. तक के पूर्ण या कटे हुए कंदों के टुकड़े उपयुक्त होते हैं। जहां तक संभव हो, व्यावसायिक स्तर पर खेती के लिए छोटे आकार के पूर्ण कंदों को ही प्रयोग करें। गाय के गोबर के गाढ़े घोल में मैंकोजेब (0.2 प्रतिशत) तथा रोगर (0.02 प्रतिशत) मिलाकर कटे हुए कंदों के टुकड़ों का उसमें डुबाकर उपचारित कर लें।

गोबर के घोल से निकालने के बाद कंदों को उलट पुलट कर 4-6 घंटे सुखाने के बाद ही रोपण क्रिया प्रारंभ करें। रोपते समय कंदों को मिट्टी सतह से 4-6 इंच की गहराई में लगाते हैं। रोपण के बाद धान के पुवाल या पत्तों आदि से गड्ढों का ढक दें। पत्तियां खुलते समय खरपतवार साफ कर रासायनिक खाद देकर मिट्टी चढ़ाना बहुत आवश्यक है। जिमीकन्द के रोपण के लिये कन्द से कन्द की दूरी एवं लाइन से लाइन की दूरी कन्द बीज के आकार/वजन पर निर्भर करती है।

कन्द का वजन रोपण अन्तर

200-400 ग्राम 50X50 सें.मी.
500-600 ग्राम 90X60 सें.मी.
800-1000 ग्राम 90X90 सें.मी.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com