Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

टमाटर की ये किस्म देगी शानदार मुनाफा, 1000㎡ क्षेत्र में होगी ₹1.3 लाख तक की शुद्ध कमाई, जानें तरीका

01 नवंबर 2025, नई दिल्ली: टमाटर की ये किस्म देगी शानदार मुनाफा, 1000㎡ क्षेत्र में होगी ₹1.3 लाख तक की शुद्ध कमाई, जानें तरीका – रबी सीजन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में किसान सोयबीन, गेंहू और दलहन-तिहलन की फसलों के साथ सब्जियों की खेती भी बड़े पैमाने पर करते हैं। अगर आप भी सब्जियों की खेती करने का विचार कर रहे हैं, तो टमाटर की खेती फायदे का सौदा साबित हो सकती हैं। IARI पूसा द्वारा विकसित किस्मों और संरक्षित खेती की तकनीक की मदद से किसान केवल 1000㎡ क्षेत्र में ₹1.3 लाख तक की शुद्ध आमदनी हासिल कर सकते हैं। 

इस तरीके से न सिर्फ बेमौसमी टमाटर उगाए जा सकते हैं, बल्कि लंबे समय तक लगातार उत्पादन और मुनाफा भी सुनिश्चित होता है। आइए जानते हैं, इस खेती को शुरू करने का तरीका और सफल होने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

इस तकनीक से करें टमाटर की खेती

टमाटर की खेती में यदि आपको अधिक मुनाफा कमाना है, तो इसके लिए आधुनिक तकनीकों अपनाना बेहद जरूरी है। जैसे संरक्षित खेती यानी पॉलीहाउस, नेट हाउस या अन्य संरक्षित संरचनाओं के अंदर की जाने वाली खेती, इसे विधि को अपनाकर किसान सालभर टमाटर का उत्पादन कर सकते हैं और शानदार मुनाफा हासिल कर सकते हैं। खास बात है कि इस तकनीक से टमाटर के पौधों की उम्र 10 से 11 महीने तक हो जाती है, जबकि खुले खेत में इसकी जीवन अवधि मात्र 3-4 महीने की होती है। इसका मतलब किसान लंबे समय तक फलों की तुड़ाई कर सकते हैं और लगातार कमाई कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

टमाटर की ये किस्म देगी शानदार मुनाफा  

IARI पूसा ने टमाटर की संरक्षित खेती के लिए कई उन्नत और उच्च उत्पादक किस्में विकसित की हैं, जो असीमित बढ़वार वाली होती हैं और 20-25 फीट तक बढ़ सकती हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पूसा रक्षित – यह संकर किस्म संरक्षित खेती के लिए आदर्श है.
पूसा टमाटर संरक्षित-1 – इसके गोल आकार के फल गुच्छों में आते हैं और दिखने में आकर्षक होते हैं.
पूसा चेरी 1 – गोल और चमकदार लाल रंग के चेरी टमाटर.
पूसा गोल्डन चेरी टमाटर-2 – सुनहरे रंग के फल, जो बीटा-कैरोटीन (विटामिन A) और विटामिन C से भरपूर होते हैं.

कटिंग से भी हो सकती है खेती

इन किस्मों को बीज के अलावा कटिंग से भी उगाया जा सकता है. पौधे की एग्जिलरी बड (नई शाखा) को मृदाहीन माध्यम में लगाने से 8-10 दिनों में जड़ें निकल आती हैं और 22-25 दिन में खेत में रोपण के लिए तैयार हो जाती हैं.

रोपण और दूरी का ध्यान रखें

पौधे से पौधे की दूरी 50 सेंटीमीटर और कतार से कतार की दूरी 100 सेंटीमीटर रखने की सलाह दी जाती है। एक ही तने (सिंगल स्टेम) से पौधा तैयार किया जाता है। करीब 1000 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में संरक्षित खेती से किसान ₹1,30,000 तक की शुद्ध आमदनी ले सकते हैं। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture