Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स ने एक बार फिर सब्ज़ी किसानों के लिए अपनी उपयोगिता साबित की

29 सितम्बर 2025, भोपाल: श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स ने एक बार फिर सब्ज़ी किसानों के लिए अपनी उपयोगिता साबित की – सब्ज़ी उत्पादन में लगातार बेहतर उपज, गुणवत्ता, और स्थिरता लाने की चुनौती को देखते हुए, आधुनिक उर्वरक तकनीकों का उपयोग करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स I और श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स II इस दिशा में एक प्रभावी समाधान प्रस्तुत करते हैं। यह उर्वरक उत्पाद विशेष रूप से ड्रिप सिंचाई प्रणाली के लिए तैयार किए गए हैं, जिससे पोषक तत्व सीधे जड़ों तक पहुंचते हैं और पौधे की पोषण क्षमता अधिकतम होती है।

श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स I में NPK (18:15:16), 4% सल्फर और 0.1% बोरॉन होता हैं, जो प्रारंभिक अवस्था में पौधों को मज़बूती और सक्रिय वृद्धि प्रदान करते हैं। वहीं श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स II में NPK (15:10:30) और 4% सल्फर के साथ अधिक पोटाश होता है, जो फूल व फल विकास के समय आवश्यक होता है।

श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स की प्रमुख खूबियाँ:

  • वानस्पतिक विकास में तेजी: जड़ों का मजबूत विकास और पत्तियों की स्वस्थ वृद्धि
  • फूल आने में सुधार: फूल विकास और फल लगने की दर में वृद्धि
  • फल विकास: फलों का आकार, रंग और वजन बेहतर बनाना
  • गुणवत्ता में सुधार: फल की विकृति को कम करता है और एकरूपता (समानता) लाता है
  • प्राकृतिक अवशोषण: उत्पाद का पी.एच इस प्रकार रखा गया है कि पोषक तत्वों का अवशोषण अधिकतम हो सके

कुछ प्रमुख फसलें और अनुशंसित डोज़ :

टमाटर, मिर्च, शिमला मिर्च, बैंगन, खीरा:

उर्वरकप्रयोग अवस्थाकुल डोज़प्रतिदिन प्रति एकड़ डोज़
श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स I10-60 दिन50 किग्रा1 किग्रा
श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स II61-135 दिन75 किग्रा1 किग्रा

आलू:

उर्वरकप्रयोग अवस्थाकुल डोज़प्रतिदिन प्रति एकड़ डोज़
श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स I10-35 दिन25 किग्रा1 किग्रा
श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स II35-65 दिन50 किग्रा1.75 किग्रा

लौकी, करेला, तरबूज:

उर्वरकप्रयोग अवस्थाकुल डोज़प्रतिदिन प्रति एकड़ डोज़
श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स I5-30 दिन25 किग्रा1 किग्रा
श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स II31-80 दिन50 किग्रा1 किग्रा

किसान का अनुभव: अनेक किसानों ने श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स के उपयोग से अपनी सब्ज़ी फसलों में 10-18% तक उत्पादन वृद्धि और फसल की गुणवत्ता में स्पष्ट सुधार अनुभव किया है। यह उत्पाद विशेष रूप से उन किसानों के लिए लाभकारी है जो अपनी उपज के लिए बाज़ार से प्रीमियम मूल्य पाना चाहते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अतिरिक्त सुझाव:

  • कैल्शियम नाइट्रेट और मैग्नीशियम सल्फेट का उपयोग करना ज़रूरी है, लेकिन इन्हें ड्रिपइट के साथ न मिलाएं
  • श्रीराम ड्रिपइट वेजिटेबल्स के साथ अन्य घुलनशील NPK या माइक्रोन्यूट्रिएंट्स उर्वरकों की आवश्यकता नहीं है, जिससे कुल लागत में बचत होती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें