Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

चना, मसूर , सरसों की खरीद 25 मई तक होगी – कृषि मंत्री पटेल

1 मई 2021, भोपाल । चना, मसूर , सरसों की खरीद  25 मई तक होगी – कृषि मंत्री पटेल – कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया है कि कोरोना संकट को दृष्टिगत रखते हुए किसानों के हित में निर्णय लिया गया है कि अब चना, मसूर और सरसों का उपार्जन 25 मई तक किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि ऋण वसूली के मूलधन पर लगने वाले ब्याज की राशि 31 करोड़ रुपये का भुगतान सरकार द्वारा किया जायेगा।

मंत्री श्री पटेल ने किसानों से अपील की है कि वे “मेरा गाँव कोरोना मुक्त” अभियान में आगे बढ़कर सहयोग करें। किसान भाई अपने गाँव में ही रहें, गाँव से बाहर न जायें, खेत-खलिहानों में काम करते समय भी आवश्यक दूरी बनाकर अपना कार्य करें। आप सभी के सहयोग से ही गाँव को कोरोना मुक्त बनाया जा सकेगा।

विधायक निधि से दिये 25 लाख रुपये

कृषि मंत्री पटेल ने जिला चिकित्सालय, हरदा को विधायक निधि से 25 लाख रुपये दिये हैं। श्री पटेल ने कहा है कि कोरोना संकट की इस घड़ी में मरीजों की जीवन-रक्षा करना अत्यावश्यक है। विधायक निधि से दी गई राशि से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिये जिला चिकित्सालय, हरदा द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदे जायेंगे। आवश्यकतानुसार इंजेक्शन और कंसंट्रेट प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया को भी उपलब्ध कराये जायेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile