Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

पीला मोजेक रोग के प्रति सहनशील शक्ति वर्धक हाइब्रिड सीड्स की मूंग किस्म ‘विराट’

26 फरवरी 2024, नई दिल्ली: पीला मोजेक रोग के प्रति सहनशील शक्ति वर्धक हाइब्रिड सीड्स की मूंग किस्म ‘विराट’ – विराट शक्ति वर्धक हाइब्रिड सीड्स द्वारा विकसित मूंग की एक किस्म है। यह किस्म पीला मोजक वायरस के प्रति  सहनशील है। इसका पौधा सीधा होता हैं, जिसकी ऊंचाई लगभग 50 से 60 सेंटीमीटर तक रहती है। इस पर फलियाँ गुच्छों में लगती है, और एक फली में 12 से 14 दाने पाए जाते हैं।

इसका अनाज चमकदार और हरे रंग का होता है।  यह जायद (ग्रीष्म) एवं ख़रीफ़ मौसम के लिए उपयुक्त हैं। इस किस्म के 1000 दानों का वजन 48 ग्राम होता हैं।

अंतर:

डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय अकोला, महाराष्ट्र के 2015-16 के परीक्षण डेटा उपज में विराट की श्रेष्ठता की बात करते हैं। विराट की उपज उत्कर्षा से 20.03% अधिक, PUSA-9531 से 13.97% अधिक, SML-688 से 10.12% अधिक और वैभव से 7.14% अधिक है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)