Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

मिर्च के पौधों में लगने वाला रस चूसक कीट सफेद मक्खी के नियंत्रण के उपाय

03 मई 2023, भोपाल: मिर्च के पौधों में लगने वाला रस चूसक कीट सफेद मक्खी के नियंत्रण के उपाय – रसचूसक कीट सफेद मक्खी मिर्च के पौधों में प्रमुख रूप से लगने वाले कीटों में से एक हैं। सफेद मक्खी को बेमेसिया नाम से भी जाना जाता हैं। इस कीट के शिशु एवं वयस्क पत्तियों की निचली सतह से रस चूसते हैं। कीट पर्ण कुंचन रोग को एक पौधे से दूसरे पौधे में फैलाते हैं।

नियंत्रण-

1. कीट की प्रारम्भिक अवस्था में नीमतेल 5 मिली. प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।
2. डायमिथिएट 30 ईसी की 30 मि.ली. मात्रा को 15 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।
3. कीट के अत्यधिक प्रकोप की अवस्था में 15 ग्राम एसीफेट या इमीडाक्लोप्रिड 18.5 एस.एल. की 5 मिली मात्रा 15 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।
4. फेनप्रोपाथ्रिन 0.5 मिली मात्रा को प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile