Crop Cultivation (फसल की खेती)

जानिए धान की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण

Share

02 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: जानिए धान की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण – धान की कीमतों में आया उछाल, पिछले महीने की तुलना में थोक औसत मूल्य में 8.21% की वृध्दि, वही पिछले साल नवंबर 2022 की तुलना में थोक औसत मूल्य में 13.22% की वृध्दि देखी गई।

धान भारत समेत कई एशियाई देशों की मुख्य खाद्य फसल हैं। खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान लगभग पूरे भारत में लगाई जाती है। कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़ों के अनुसार मंडियों में धान की औसत कीमत 2,429.3 रूपये प्रति क्विंटल हैं।

अगर इस महीने के धान के मंडी रेट के विश्लेषण को देखा जायें तो नवंबर 2023 में सबसे अधिक धान की कीमत मध्यप्रदेश और राजस्थान की मंडी में कृषकों को प्राप्त हुई हैं। मध्यप्रदेश मंडी में धान का औसत रेट 3,511 रूपये प्रति क्विंटल रहा। वही राजस्थान की मंडी में धान का औसत रेट 3,427 रूपये प्रति क्विंटल देखा गया।

मंडी रेट विश्लेषण

इस महीने के मंडी रेटों को देखा जाये तो धान की कीमतों में पिछले महीने की तुलना में वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो महीने के धान की औसत कीमतों की तुलना की जाये तो पिछले महीने यानि अक्टूबर 2023 में और इस महीने यानि नवंबर 2023 में 8.21 प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं।

इस महीने, पिछले महीने की तुलना में धान के मंडी रेटो में सबसे अधिक वृध्दि तेलंगाना में 92. 69 प्रतिशत हुई हैं। तेलंगाना में पिछले महीने (अक्टूबर 2023) धान की औसत कीमत 821 रूपये प्रति क्विंटल थी, जोकि इस महीने (नवंबर 2023) बढ़कर 1,582 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं। वही इस महीने, पिछले महीने की तुलना में सबसे कम वृध्दि उड़ीसा में 0.55 प्रतिशत हुई हैं। उड़ीसा में पिछले महीने (अक्टूबर 2023) धान की कीमत 2,172 रूपये प्रति क्विंटल थी जोकि इस महीने (नवंबर 2023) बढ़कर 2,184 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं।

नवंबर 2022 में क्या था धान का मूल्य ?

नवंबर 2023 के मंडी रेटों को देखा जाये तो धान की कीमत में पिछले साल नवंबर 2022 की तुलना में काफी वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो वर्षों के धान की कीमतों की तुलना की जाये तो नंवबर 2022 और नवंबर 2023 में 13.22 प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं। वही नवंबर 2022 की तुलना में नवंबर 2023 में सिर्फ हरियाणा और तेलंगाना राज्य की मंडी में गिरावट देखी गई हैं। हरियाणा में धान की औसत रेट में 17.62 प्रतिशत और तेलंगाना में 3.06 प्रतिशत की गिरावट हुई हैं।

धान की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य  विश्लेषण
राज्यकीमतें नवंबर 2023कीमतें अक्टूबर 2023कीमतें नवंबर, 2022% परिवर्तन(पिछले माह की तुलना में)% परिवर्तन (पिछले वर्ष की तुलना में)
आंध्र प्रदेश2255222120161.5311.86
बिहार 26292023____
चंडीगढ़ 2203 ____
छत्तीसगढ़2177215619290.9712.86
गुजरात2012195317683.0213.8
हरियाणा27362234332122.47-17.62
कर्नाटक235426862210-12.366.52
केरल2190215720581.536.41
मध्य प्रदेश35112984315617.6611.25
महाराष्ट्र258627862283-7.1813.27
मणिपुर2528248915161.5766.75
दिल्ली का एनसीटी3609328131531014.46
ओडिशा2184217220390.557.11
पांडिचेरी23101862164724.0640.26
पंजाब220422052066-0.056.68
राजस्थान3427314330279.0413.21
तमिलनाडु228723341955-2.0116.98
तेलंगाना1582821163292.69-3.06
त्रिपुरा209422161770-5.5118.31
उत्तर प्रदेश2247215520224.2711.13
उत्तराखंड2132211820380.664.61
पश्चिम बंगाल2161213319711.319.64
औसत2429.32315.362171.43  
जानिए धान की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Share
Advertisements