Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

कपास (91-120 दिन) में रस चूसक कीट पर नियंत्रण कैसे करें?

17 जुलाई 2023, भोपाल: कपास (91-120 दिन) में रस चूसक कीट पर नियंत्रण कैसे करें? – केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान- सिरसा, हरियाणा ने नरमा कपास फसल की उच्च पैदावार प्राप्त करने के लिए किसानों को सलाह जारी की हैं। इस सलाह में संस्थान द्वारा नरमा कपास किसानों को 91-120 दिन के रस चूसक कीट के प्रकोप से फसल को बचाने व इन कीटो पर नियंत्रण करने के बारे में बताया गया हैं।

सफेद मक्खी के वयस्क का नियंत्रण-

सफेद मक्खी के वयस्क के नियंत्रण के लिए डाइपेंथियूरॉन 50 डब्ल्यू.पी (500 ग्राम) या एफिडोपाइरोपेन 50G/L (1000 मि.ली.) डाइनोटेफ्यूरान 20 SG (150 ग्राम) या फ्लोनीकामिड 50 डब्ल्यू.जी. (200 ग्राम) का प्रति हेक्टेयर प्रयोग करें।

कपास में सफेद मक्खी पर नियंत्रण-

सफ़ेद मक्खी के निम्फ की संख्या बहुत अधिक और पत्तियां चिपचिपी व काली फफूंद नजर आये तो पाइरिप्रोक्सीफिन (1250 मि.ली.) या स्पाइरोमेसिफिन 22.9 एस.सी (500 मि.ली.) या ब्रूफोफेजिन 25 एस.सी (1000 मिली) प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें