Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

बासमती धान की उच्च उपज देने वाली किस्में: IARI की सिफारिशें और बीज शोधन तकनीक

17 जून 2025, नई दिल्ली: बासमती धान की उच्च उपज देने वाली किस्में: IARI की सिफारिशें और बीज शोधन तकनीक – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने किसानों को धान की नर्सरी की तैयारी के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए हैं। एक हेक्टेयर खेत के लिए 800 से 1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में नर्सरी पर्याप्त मानी जाती है। बीज बोने से पहले कैप्टन फफूंदनाशक से 2 ग्राम प्रति किलोग्राम की दर से बीज शोधन करना आवश्यक है ताकि फफूंद जनित रोगों से सुरक्षा मिले और अंकुरण बेहतर हो।

बासमती धान की उच्च उपज देने वाली किस्में

IARI द्वारा सुझाई गई उच्च उपज देने वाली बासमती धान की किस्मों में पूसा बासमती 1509, पूसा बासमती 1985, पूसा बासमती 1979, पूसा बासमती 1692, पूसा बासमती 1885, पूसा बासमती 1847, पूसा 44, पूसा बासमती 1718, पूसा बासमती 1637, पूसा सुगंधा-5, पूसा सुगंधा-4 (पूसा 1121), पंत धन-4 और पंत धन-10 शामिल हैं।

IARI ने किसानों को प्रमाणित एजेंसियों से ही बीज खरीदने की सलाह दी है जिससे बीजों की गुणवत्ता, रोग प्रतिरोधक क्षमता और अंकुरण दर बनी रहती है। सही तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले बीजों से किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com