Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

किसानों के लिए खुशखबरी ! मूंग खरीदी का कोटा 2 लाख टन हुआ

kamal-patel,-Minister

3 अगस्त 2021, भोपाल । किसानों के लिए खुशखबरी ! मूंग खरीदी का कोटा 2 लाख टन हुआ – मध्य प्रदेश सरकार की केंद्र सरकार के साथ लगातार बातचीत और प्रयासों के बाद केंद्र सरकार ने मूंग खरीदी का कोटा बढ़ा दिया है और अब यह बढ़ कर 2 लाख 47000 मीट्रिक टन कर दिया गया है| ज्ञातव्य हो कि इससे पहले 1 लाख चौंतीस हजार मीट्रिक टन की मंजूरी मिली थी । आज जारी हुए केंद्र सरकार के आदेश में 1 लाख 13 हजार MT की अनुमति और दे दी गई है जो कुल मिलाकर 2 लाख 47 हज़ार मीट्रिक टन हो गई है।

वर्तमान समय मे हो रही बारिश और मूंग की फसल की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मूंग की खरीदी की गति अपेक्षाकृत कम थी लेकिन अब इसकी खरीदी की गति में तेजी आने की पूर्ण संभावना बन गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

यहाँ उल्लेखनीय होगा कि प्रदेश में इस वर्ष जायद की फसल मूंग और उड़द के उत्पादन में अत्यधिक उछाल आया है, लेकिन केंद्र द्वारा समर्थन मूल्य पर 1 लाख 34 हजार मीट्रिक टन मूंग खरीद का ही अनुमोदन मिला था | जिसके कारण मूंग के बाजार भाव में गिरावट से प्रदेश के किसानों को नुकसान हो रहा था | प्रदेश में इस वर्ष लगभग 12 लाख 16 हजार टन मूंग का उत्पादन हुआ है| प्रदेश सरकार ने केंद्र से समर्थन मूल्य पर 3 लाख टन मूंग खरीदने की अनुमति मांगी थी |  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि मंत्री कमल पटेल ने केंद्र सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ,मुख्यमंन्त्री शिवराज सिंह का प्रदेश के किसानों की तरफ से ह्रदय से आभार व्यक्त किया है और कहा कि मुख्यमंन्त्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में मूंग का एक एक दाना प्रदेश सरकार खरीदने के लिए कृतसंकल्प है।