Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

कोरोमंडल के ग्रोमोर फिटसोल सोलेनेसी 1 और 2 की विशेषतांए एंव फायदे

20 अप्रैल 2023, भोपाल: कोरोमंडल के ग्रोमोर फिटसोल सोलेनेसी 1 और 2 की विशेषतांए एंव फायदे – ग्रोमोर फिटसोल सोलेनेसी एक अनूठा, पानी में 100% घुलनेवाला उर्वरक है जिसे टमाटर, मिर्च, शिमला मिर्च, आलू, बैंगन आदि सोलेनेशियस फसलों में फर्टिगेशन के उपयोग के लिए बनाया गया है। इसके पैक का साइज़ 25 किलो का होता हैं।

कोरोमंडल के ग्रोमोर फिटसोल सोलेनेसी 1 और 2 की विशेषतांए

1.     फिटसोल सोलेनेसी ग्रेड 1 में N:P:K:S- 21:12:16:2 Mg, Zn, B, Fe, Mn, Cu और फिटसोल सोलेनेसी ग्रेड 2 में N:P:K:S – 14:5:32:2 Mg, Zn, B, Fe, Cu मौजूद है।

2.     सोलेनेसी फसलों में फर्टिगेशन के लिए उन्नत जल-घुलनशील उर्वरक हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

3.      फर्टिगेशन फसलों के लिए अत्यधिक अनुकूलित (फसल और अवस्था विशेष) समाधान हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

4.     प्राथमिक और द्वितीय सूक्ष्म पोषक तत्वों (प्रत्येक उत्पाद में 9-10 पोषक तत्व) से भरपूर हैं।

5.     गैर-वाष्पशील, लगाने में आसान, वातावरण में नाइट्रोजन की कोई कमी नहीं होती हैं।

6.     यह एक आसानी से फैलने वाला उत्पाद है जो पानी में जल्दी घुल जाता है।

कोरोमंडल के ग्रोमोर फिटसोल सोलेनेसी 1 और 2 के फायदे

1.     सोलेनेसी फसलों की उपज को बढ़ाता है, क्योंकि यह फसलों के लिए आवश्यक सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों वाला एक अनुकूलित उत्पाद है।

2.     सल्फर से समृद्ध अच्छी तरह से संतुलित एनपीके अनुपात, फसल की गुणवत्ता में सुधार के लिए उपयुक्त (उच्च तीखापन और बेहतर जीवनावधि)।

3.     नाइट्रोजन के नाइट्रेट रूप के साथ K आधारित उत्पाद हैं। पोटाश के बेहतर ग्रहण में मदद करता है जो फलों को बेहतर आकार देने में मदद करता है।

4.     पूरी फसल में जल्दी फलन और एक समान परिपक्वता होती हैं।

5.      कोई फूल नहीं गिरता और फलो की संख्या में वृद्धि होती हैं।

कोरोमंडल के ग्रोमोर फिटसोल सोलेनेसी 1 और 2 के उपयोग की मात्रा

टमाटर:

फिटसोल सोलेनेसी 1: 100 किलो/एकड़ (2 किलो/दिन) (प्रत्यारोपण के 10 दिन के बाद से प्रत्यारोपण के 60 दिनों तक)

फिटसोल सोलेनेसी 2: 140 किलो/एकड़ (2-2.5 किलो/दिन) (प्रत्यारोपण के 61 दिन के बाद से प्रत्यारोपण के 120 दिनों तक)

मिर्च:

फिटसोल  सोलेनेसी 1: 100 किलो/एकड़ (2 किलो/दिन) (प्रत्यारोपण के 10 दिन के बाद  से प्रत्यारोपण के 65 दिनों तक)

फिटसोल सोलेनेसी 2: 120 किलो/एकड़ (1.5 किलो/दिन) (प्रत्यारोपण के 66 दिन के बाद से प्रत्यारोपण के 145 दिनों तक)

आलू:

फिटसोल सोलेनेसी 1: 50 किलो/एकड़ (1.5 किलो/दिन) (प्रत्यारोपण के 15 दिन के बाद से प्रत्यारोपण के 50 दिनों तक)

फिटसोल सोलेनेसी 2: 75 किलो/एकड़ (2 किलो/दिन) (प्रत्यारोपण के 51  दिन  के बाद से प्रत्यारोपण के 85 दिनों तक)

नोट*:

बैंगन के लिए टमाटर जितनी खुराक का उपयोग करें, शिमला मिर्च के लिए ग्रेड 2 खुराक के साथ 2 किलो/दिन के रूप में मिर्च जितनी खुराक का उपयोग करें। इसका उपयोग तरबूज, खरबूजा और ककड़ी जैसी गौण फसलों के लिए किया जा सकता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )