Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

प्राकृतिक खेती से स्वास्थ्य और लागत दोनों का फायदा

  • (शैलेष ठाकुर, देपालपुर)

10 जून 2022, प्राकृतिक खेती से स्वास्थ्य और लागत दोनों का फायदा – प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जनपद पंचायत देपालपुर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें इंदौर जिला कलेक्टर श्री मनीष सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने किसानों से कहा कि प्राकृतिक खेती से स्वास्थ्य और लागत दोनों का फायदा है।

श्री सिंह कहा कि यह नई पद्धति है, इसलिए इसे पहले छोटे स्तर पर शुरू करें। आपने बीजामृत, जीवामृत आदि की भी जानकारी दी। देपालपुर के एसएडीओ श्री मधुप कुमार तोमर और इंदौर/देपालपुर के ग्राकृवि अधिकारियों से किसानों को प्राकृतिक खेती की पूर्ण जानकारी देने को कहा। प्राकृतिक खेती पर श्री राजेंद्र सिंह व किसान श्री शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किए। आयोजन में एस.डी.एम. श्री रवि वर्मा, तहसीलदार श्री भास्कर गाचले, उप संचालक कृषि श्री एसएस राजपूत, आत्मा परियोजना संचालक श्रीमती शर्ली थॉमस, सीईओ श्री राजू मैंदा, श्री शोभाराम एस के आदि मौजूद थे। संचालन सहायक संचालक श्री गोपेश पाठक ने किया।

महत्वपूर्ण खबर: राज्य सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile