Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

कृषि उपज बाजार समिति ने जारी कि नई रिपोर्ट, धान के औसत दामों में हुई 6 प्रतिशत की वृध्दि 

22 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: कृषि उपज बाजार समिति ने जारी कि नई रिपोर्ट, धान के औसत दामों में हुई 6 प्रतिशत की वृध्दि – धान की कीमतों में आया उछाल, पिछले महीने की तुलना में थोक औसत मूल्य में 6% की वृध्दि, वही पिछले साल दिसंबर 2022 की तुलना में थोक औसत मूल्य में 25% की वृध्दि देखी गई।

कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) हर महीने सभी फसलों के थोक मूल्य विश्लेषण के आंकड़े जारी करती हैं। हर माह की तरह एपीएमसी ने दिसंबर 2023 के भी आंकड़ो को रिपोर्ट किया हैं। एपीएमसी द्वारा जारी 20 दिसंबर तक के आंकड़ों के अनुसार धान की कीमतों में वृध्दि देखी गई हैं। दिसंबर 2023 में धान की औसत कीमत 42,19.36 रूपये प्रति क्विंटल हैं।

अगर इस महीने के धान के मंडी रेट के विश्लेषण को देखा जायें तो दिसंबर 2023 में सबसे अधिक धान की कीमत गुजरात और मेघालय की मंडी में कृषकों को प्राप्त हुई हैं। गुजरात मंडी में धान का औसत रेट 5376 रूपये प्रति क्विंटल रहा। वही मेघालय की मंडी में धान का औसत रेट 6149 रूपये प्रति क्विंटल देखा गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
मंडी रेट विश्लेषण

इस महीने के मंडी रेटों को देखा जाये तो धान की कीमतों में पिछले महीने की तुलना में वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो महीने के धान की औसत कीमतों की तुलना की जाये तो पिछले महीने यानि नवंबर 2023 में और इस महीने यानि दिसंबर 2023 में 6 प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस महीने, पिछले महीने की तुलना में धान के मंडी रेटो में सबसे अधिक वृध्दि महाराष्ट्र में 6.98 प्रतिशत हुई हैं। महाराष्ट्र में पिछले महीने (नवंबर 2023) धान की औसत कीमत 3838 रूपये प्रति क्विंटल थी, जोकि इस महीने (दिसंबर 2023) बढ़कर 4106 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं। वही इस महीने, पिछले महीने की तुलना में सबसे कम वृध्दि मणिपुर में 1.65 प्रतिशत हुई हैं। मणिपुर में पिछले महीने (नवंबर 2023) धान की कीमत 4955 रूपये प्रति क्विंटल थी जोकि इस महीने (दिसंबर 2023) बढ़कर 5037 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं।

दिसबंर 2022 में क्या था धान का मूल्य ?

दिसंबर 2023 के मंडी रेटों को देखा जाये तो धान की कीमत में पिछले साल दिसंबर 2022 की तुलना में काफी वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो वर्षों के धान की कीमतों की तुलना की जाये तो दिसंबर 2022 और दिसंबर 2023 में 25 प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं।

धान की फसल का दिसंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण
राज्यकीमतें दिसंबर 2023कीमतें नवंबर 2023कीमतें दिसंबर, 2022% परिवर्तन (पिछले महीने से अधिक)% परिवर्तन (पिछले वर्ष की तुलना में
बिहार  3743____
गुजरात5376503142376.8626.88
कर्नाटक486849304766-1.262.14
केरल443244414105-0.27.97
मध्य प्रदेश43283708 16.72__
महाराष्ट्र4106383838256.987.35
मणिपुर5037495530541.6564.93
मेघालय61496979 -11.89__
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली281640002539-29.610.91
ओडिशा312931812811-1.6311.31
पंजाब 700 ____
राजस्थान4821  ____
त्रिपुरा380339003188-2.4919.29
उत्तर प्रदेश273727682541-1.127.71
उत्तराखंड365134122250762.27
पश्चिम बंगाल381838433305-0.6515.52
औसत4219.363977.573363.67  
कृषि उपज बाजार समिति ने जारी कि नई रिपोर्ट धान के औसत दामों में हुई 6 प्रतिशत की वृध्दि 

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)