Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

पशु चिकित्सा असिस्टेंट सर्जन पद के दस्तावेजों का सत्यापन 5 सितम्बर तक

02 अगस्त 2020, रायपुर। पशु चिकित्सा असिस्टेंट सर्जन पद के दस्तावेजों का सत्यापन 5 सितम्बर तक – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा पशुधन विकास विभाग के अंतर्गत पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के रिक्त 162 पदों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 31 अगस्त से 5 सितम्बर 2020 तक किया जाएगा। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के लिए अभ्यर्थियों को 19 जून 2020 तक ऑनलाइन आवेदन करना था तथा 23 जून तक अपने ऑनलाइन आवेदन में एक बार के लिए त्रुटि सुधार करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। निर्धारित तिथि तक आयोग को कुल 362 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए।

महत्वपूर्ण खबर : इन्दौर में किसानों को फ़सल बीमा से मिलेंगे डेढ़ सौ करोड़

दस्तावेजों के सत्यापन के लिए अभ्यर्थी के पास आवश्यक शैक्षणिक अर्हताओं एवं अन्य अर्हताओं का प्रमाण-पत्र ऑनलाईन आवेदन करने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि अथवा उसके पूर्व प्राप्त कर लिया होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद की तिथि को जारी की गई शैक्षणिक अर्हताओं एवं अन्य अर्हताओं के प्रमाण-पत्र मान्य नहीं होंगे। आवश्यक शैक्षणिक अर्हता/अन्य प्रमाण-पत्रों की कमी होने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी। इस संबंध में कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित समय में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के नियंत्रण  एवं रोकथाम के लिए आयोग कार्यालय परिसर में केवल अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य के लिए प्रवेश निषेध है। अभ्यर्थियों को फेस मास्क लगाना एवं हैण्ड सेनेटाईजर रखना अनिवार्य है, जो अभ्यर्थी फेस मास्क एवं सेनेटाईजर के बिना दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होगा उन्हें दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें