Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ड्रोन पायलट प्रशिक्षण हेतु दस्तावेज़ों की मान्यता

20 नवम्बर 2023, भोपाल: ड्रोन पायलट प्रशिक्षण हेतु दस्तावेज़ों की मान्यता – कृषि अभियांत्रिकी  संचालनालय , भोपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नागर विमानन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी राज्य पत्र क्रमांक सी.जी.-डी.एल.-अ.-04102023-249145 दिनांक 27 सितम्बर 2023 के अनुसार अब ड्रोन पायलट प्रशिक्षण हेतु वैध भारतीय पासपोर्ट या सरकार द्वारा जारी पहचान का प्रमाण पत्र और सरकार द्वारा जारी पते का प्रमाण तथा मतदाता पहचान पत्र,  राशन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस मान्य होगा।

उल्लेखनीय है कि  किसान ड्रोन प्रशिक्षण के कार्यक्रम अंतर्गत दस्तावेज़ सत्यापन के समय आवेदक को स्वयं का मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र का प्रारूप  विभागीय पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें