Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

सर्वाधिक दूध देने वाली गाय को मिलेगा 51 हजार का पुरस्कार

31 जनवरी 2023, बुरहानपुर: सर्वाधिक दूध देने वाली गाय को मिलेगा 51 हजार का पुरस्कार – उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ,बुरहानपुर डॉ.एम.एच.अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे पशुपालक जिनके पास निमाड़ी नस्ल की गाय जो 4 लीटर या उससे अधिक दूध प्रतिदिन दे रही है तथा भारतीय उन्नत नस्ल की गाय जो 6 लीटर या उससे अधिक दूध प्रतिदिन दे रही है। ऐसी गाय को प्रतियोगिता में सहभागिता करवा सकते हैं । गायों की यह प्रतियोगिता 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक पात्र पशुपालक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं ।

आवेदन पत्रों का परीक्षण जिला स्तर पर किया जायेगा एवं प्रतियोगिता हेतु 10-10 गायों का चयन कर प्रतियोगिता बुरहानपुर में दो दिवस आयोजित होगी। जिसमें तीन समय के दूध उत्पादन लिया जायेगा। अधिक दूध उत्पादन देने वाली गाय को प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रूपये तथा तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपये दिया जायेगा। ईनाम राशि पृथक-पृथक दी जायेगी। प्रतियोगिता हेतु निकटतम पशु चिकित्सा संस्था प्रभारी से संपर्क कर आवेदन किये जा सकते हैं ।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (28 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें