Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

मत्स्य पालन हेतु 10 वर्षीय पट्टे के लिए आवेदन 6 जून तक आमंत्रित

20 मई 2022, इंदौर । मत्स्य पालन हेतु 10 वर्षीय पट्टे के लिए आवेदन 6 जून तक आमंत्रित –  सिंचाई जलाशयों को मध्यप्रदेश शासन मत्स्य पालन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत मत्स्य पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर आवंटित किया जाना है। इस हेतु इच्छुक सहकारी समिति, समूह, व्यक्तियों से आवेदन 6 जून तक आमंत्रित किए  जा रहे हैं । आवेदक ,जिला पंचायत एवं सहायक संचालक मत्स्योद्योग में आवेदन दस्तावेजों सहित जमा कर सकते हैं । अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत या कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग से सम्पर्क किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण खबर: मछुआरों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे