Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश की गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई पहल

17 अक्टूबर 2024, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई पहल – उत्तर प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश की गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे गोवंश के भरण-पोषण में सरकार पर निर्भरता कम होगी।

मंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों की मदद से गौजन्य उत्पादों के सदुपयोग को बढ़ावा देने की बात कही, जिससे जैविक खाद, गोबर के गमले, गौकास्ट, और अन्य उत्पाद बनाए जा सकें। इससे रोजगार का सृजन होगा और पर्यावरण को भी लाभ होगा।

श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे हर महीने कम से कम एक बार गोशालाओं का निरीक्षण करें। उन्होंने गोवंश की स्वास्थ्य, चिकित्सा, भूसा, चोकर, पानी, प्रकाश और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात की। मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट के माध्यम से गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मंत्री ने कहा कि गोशालाओं में कोई भी गाय भूखी नहीं रहनी चाहिए, और इस संबंध में किसी भी शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में प्रदेश में 7604 गोआश्रय स्थलों पर 12,10,647 निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में पशुधन विभाग के प्रमुख सचिव श्री के. रवीन्द्र नायक ने मंत्री को विभाग की योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया और सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। बैठक में अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com