Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: राजगढ़ के किसान राजस्थान के कृषि अनुसंधान केंद्रों में उद्यानिकी फसलों की लेंगी जानकारी  

04 सितम्बर 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: राजगढ़ के किसान राजस्थान के कृषि अनुसंधान केंद्रों में उद्यानिकी फसलों की लेंगी जानकारी – मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के 30 किसान पांच दिवसीय प्रशिक्षण और सह भ्रमण कार्यक्रम के तहत राजस्थान के विभिन्न कृषि अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे उद्यानिकी फसल, फूल, नेट हाउस में पौधे तैयार करने, सब्जी रिसर्च सेंटर, कृषि विज्ञान केंद्र, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां और मसालेदार फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत राज्य पोषित योजना के तहत किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कलेक्टोरेट परिसर से किसानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

किसान झालावाड़, कोटा और अजमेर के कृषि अनुसंधान केंद्रों का दौरा करेंगे और वहां नई तकनीकों को सीखेंगे जिससे उनकी कृषि उत्पादकता में सुधार हो सके। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री फूलसिंह तंवर और जिला उद्यानिकी अधिकारी श्री वी.एस. मीणा भी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें