Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा में मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना अंतर्गत पशु प्रदान किए

19 सितम्बर 2025, खंडवा: खंडवा में मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना अंतर्गत पशु प्रदान किए – ‘मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना ‘ अंतर्गत गुरुवार को जिले में चयनित पशुपालकों को 2 मुर्रा भैंस प्रदान की गई। इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के हितग्राही को 50 प्रतिशत अनुदान पर तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राही को 75 प्रतिशत अनुदान पर 2 मुर्रा भैंस दिये जाने का प्रावधान है।

उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. हेमन्त शाह ने बताया कि गत दिनों पशुओं के चयन हेतु हितग्राहियों को हरियाणा राज्य में भेजा गया था, वहां से पशु पालक अपनी पसंद के पशु चयन करके लाये हैं। ‘मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना’ के तहत जिले में 16 हितग्राही अब तक कुल 32 पशुओं का चयन कर ला चुके हैं। इन पशुओं का वितरण अध्यक्ष जिला कृषि स्थायी समिति श्री जितेन्द्र भाटे एवं जिला पंचायत सदस्य श्री श्रीराम चौधरी की उपस्थिति में किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile