Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

एन.ए.डी.सी.पी.पांचवे चरण का टीकाकरण 1 जनवरी से 15 फरवरी तक

06 जनवरी 2025, बुरहानपुर: एन.ए.डी.सी.पी.पांचवे चरण का टीकाकरण 1 जनवरी से 15 फरवरी तक –  पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार एन.ए.डी.सी.पी. पांचवे  चरण का टीकाकरण 1 जनवरी से 15 फरवरी 2025 तक  किया  जाएगा । टीकाकरण की भारत पशुधन एप में एन्ट्री 28 फरवरी 2025 तक की जा सकेंगी।

उपसंचालक पशु चिकित्सा  सेवाएं  डॉ. हीरासिंह भंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के समस्त सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की ड्यूटी अपने-अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों में लगाई गई है। एन.ए.डी.सी.पी. पंचम चरण में जिले के सभी गौ-भैंस वंशीय पशुओं में निःशुल्क एफ.एम.डी. टीकाकरण किया जायेगा।

 सभी पशुपालक अपने-अपने निकटतम पशु चिकित्सा संस्थाओं से संपर्क कर गौ-भैंस वंशीय पशुओं को अनिवार्यतः एफ.एम.डी. टीका लगाकर मुंह पका एवं खुर पका बीमारी से बचाव करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com