Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

राजस्थान में 405 प्रगतिशील पशुपालकों को किया सम्मानित

14 जनवरी 2022, जयपुर । राजस्थान में 405 प्रगतिशील पशुपालकों को किया सम्मानित – कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में पशुधन के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशानुरूप पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मान योजना के रूप में नवाचार किया गया है। किसानों के हित में भी कई फैसले पिछले तीन साल में लिए गए हैं। अगले वित्तीय वर्ष से किसानों के लिए अलग से बजट प्रस्तुत किया जाएगा।

श्री कटारिया गत दिवस यहां शासन सचिवालय के कॉफ्रेन्स हॉल में वर्चुअली आयोजित राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि, पशुपालन एवं डेयरी तीनों विभाग प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत दुग्ध संकलन पर 2 रुपए प्रति लीटर की दर से अनुदान दिया जा रहा है। श्री कटारिया ने बबाई (खेतड़ी) में 10 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से तैयार नवीन डेयरी संयंत्र का भी लोकार्पण किया।

पशुपालन मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्य के 405 प्रगतिशील पशुपालकों को सम्मानित किया गया है। राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाले 2 पशुपालकों को पचास-पचास हजार रुपए, जिला स्तर पर सम्मानित होने वाली सात महिला पशुपालकों सहित 68 पशुपालकों को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपए तथा पंचायत समिति स्तर पर सम्मानित होने वाली 32 महिला पशुपालकों सहित 335 पशुपालकों को दस-दस हजार रुपए की राशि प्रोत्साहन स्वरुप प्रदान की गयी है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
बीकानेर के सुरेन्द्र कुमार एवं सीकर के सुभाष चन्द राज्य स्तर पर सम्मानित

राज्य स्तर पर बीकानेर जिले के सुरेन्द्र कुमार एवं सीकर जिले के पशुपालक सुभाष चन्द को शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेन्स हॉल में पशुपालन मंत्री श्री लालचन्द कटारिया द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा 50-50 हजार रुपए की राशि पारितोषिक स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: राजस्थान में तीन वर्ष में 1000 कस्टम हायरिंग सेंटर हो रहे है स्थापित