Uncategorized

किसानों की आय 2022 तक दुगुना करने हेतु कार्यशाला

शाजापुर। किसानों की आय 2022 तक दुगुना करने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र, में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय उद्यानिकी कार्यशाला एवं प्रदर्षनी का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष,जिला सहकारी बैंक श्री शिवनारायण पाटीदार थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता उपसंचालक, उद्यानिकी श्री के. एस. गुर्जर ने की। कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जी. आर. अम्बावतिया, डॉ. ए. के. मिश्रा, डॉ. एस. एस. धाकड़ , श्री रत्नेश विश्वकर्मा एवं श्री संतोष पटेल, के साथ ही उद्यानिकी विकास अधिकारी कमलेश गुर्जर शाजापुर सहित महिला एवं पुरूष कृषक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पाटीदार ने खेती को लाभ का धंधा बनाने हेतु शासन की विभिन्न योजनाओं एवं भावांतर योजना की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. जी. आर. अम्बावतिया ने उद्यानिकी फसलों के महत्व के बारे में बताते हुए कृषकों से संतरे के बगीचे वैज्ञानिक विधि से लगाने का अनुरोध किया। इस कार्यक्रम मे केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. मिश्रा ने उद्यानिकी फसलों की उन्नत किस्में, उर्वरक प्रबंधन एवं एकीकृत कीट प्रबंधन की जानकारी दी। डॉ. धाकड़ ने उद्यानिकी फसलों हेतु उन्नत कृषि यंत्र, एवं ड्रिप इरीगेशन एवं संरक्षित खेती की जानकारी दी। श्री संतोष पटेल ने जैविक खेती विस्तृत तकनीकी जानकारी दी ताकि आगामी फसलों में किसान इसका लाभ ले सकें। कार्यक्रम का संचालन श्री डॉ. धाकड ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री रत्नेश विश्वकर्मा द्वारा माना गया।

Advertisements