Uncategorized

नींबू की पत्तियों, टहनियों तथा फलों में उभार लिए धब्बे पड़े हैं। उपचार बतायें।

Share

समाधान- आपकी नींबू की फसल संभवत: कैंकर बीमारी से ग्रसित है। यह रोग जेन्थोमोनास सिट्राई नामक बैक्टीरिया द्वारा उत्पन्न होता है। इसका प्रकोप ऊपरी छाल में ही होता है।

  • फलों की तुड़ाई के बाद पेड़ में छटाई कर लें, जिसमें बहुत अधिक ग्रसित टहनियों की भी छंटाई कर लें।
  • तेज हवा, पानी तथा कीट सिट्रस सिल्ला इसके फैलने में मदद करते हैं। वर्षा ऋतु में इसका फैलाव सबसे अधिक होता है।
  • इसके नियंत्रण के लिए ताम्रयुक्त फफूंदीनाशक सबसे उपयुक्त रहते हैं। इसलिए इसके नियंत्रण के लिए हर 15 दिन में ब्लाइटॉक्स का 0.2 प्रतिशत घोल का छिड़काव हर 15 दिन में, विशेष रूप से वर्षा ऋतु में करते रहना चाहिए। स्ट्रेप्टोमाइसिन सल्फेट 500 पीपीएम (1 लीटर में 0.5 ग्राम) का छिड़काव भी इसके नियंत्रण के लिए उपयुक्त पाया गया है।

-सुरेश पटेल, जावरा

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *